होलसेल और रिटेल ERP सॉफ़्टवेयर — बिलिंग, स्टॉक, GST
ANANDA ERP भारत के होलसेल और रिटेल बिज़नेस के लिए बिलिंग, स्टॉक और GST सॉफ़्टवेयर है — गारमेंट, साड़ी और कपड़ा, फ़ुटवियर, बैग और इमिटेशन ज्वेलरी। काउंटर (बारकोड के साथ ऑफ़लाइन POS), दुकानों और गोदाम में पीस और सेट में स्टॉक, पार्टी लेजर, सेल्समैन इंसेंटिव, GSTR-1 के साथ GST इनवॉइस और सारथी AI — सब एक सिस्टम में, ब्राउज़र और Android पर।
ऐसा टूल जो बिलिंग, स्टॉक, पार्टी, स्टाफ़, GST और सारथी AI को एक जगह ले आए — ताकि आप हिसाब में नहीं, बिज़नेस बढ़ाने में लगे रहो।
डेमो = असली सॉफ़्टवेयर, सैंपल डेटा के साथ। आपकी अपनी प्राइवेट कॉपी, 3 घंटे के लिए। कोई साइनअप नहीं।
बिलिंग Tally में।
स्टॉक Excel में।
ऑर्डर WhatsApp पर।
इंसेंटिव डायरी में।
और सच — किसी में नहीं।
महेश भाई की कहानी। शायद आपकी भी।
₹6,80,000 का माल दुकान में सो रहा था — और पता भी नहीं था। एक सवाल पूछा, जवाब मिल गया।
फ़िल्म में दुकान और लोग काल्पनिक हैं। स्क्रीन पर दिखने वाला सॉफ़्टवेयर असली है।
आपके बिज़नेस का साथी। आपकी सारथी।
जो पूछो, अपने डेटा से जवाब। डेड स्टॉक, पार्टी बाक़ी, क्या मँगाऊँ — हिंदी या इंग्लिश में पूछो, कार्ड और चार्ट में जवाब।
ये डेमो दुकान (Demo Garments) के असली नंबर हैं। सारथी Pro प्लान से मिलती है — सिर्फ़ आपके डेटा से जवाब देती है, नंबर ख़ुद नहीं बनाती।
हर पीस पर नज़र।
दोनों दुकान और गोदाम का स्टॉक एक स्क्रीन पर। माल एक दुकान से दूसरी गया तो ब्लाइंड रीकंसाइल — लेने वाला पहले गिनता है, फिर मिलान।
- पीस और सेट दोनों में गिनती
- बारकोड स्कैन — डिज़ाइन तुरंत
- पुराना स्टॉक Excel से एक बार में

मेहनत अब दिखती है।
कौन सेल्समैन कितना बेच रहा है — बिल, पीस, सेल वैल्यू, ऑनलाइन/ऑफ़लाइन। Sale ÷ Salary से पता चलता है कौन असली कमा के दे रहा है।
- लीडरबोर्ड — आज, हफ़्ता, महीना
- पुराना-माल स्कीम: 90+ दिन का माल बेचो, इंसेंटिव कमाओ
- सेल्समैन को अपनी स्क्रीन पर टारगेट और बाक़ी दिन

अंदाज़ा नहीं, नंबर।
सुबह चाय के साथ एक स्क्रीन: कल की सेल, कल का कैश, पेंडिंग उधार, और कितना माल 60 दिन से पड़ा है — रुपये में।
- ओनर मॉर्निंग रिपोर्ट
- डेड स्टॉक ₹ में — पार्टी-वाइज़, कैटेगरी-वाइज़
- ख़र्च, ब्रेक-ईवन और असली नेट प्रॉफ़िट

बिल की फ़ोटो, एक क्लिक WhatsApp।
वीडियो कॉल पर माल पसंद हुआ, बिल बना — "Photos bhejo" दबाओ। पार्टी को प्राइवेट लिंक: उस बिल के डिज़ाइन की फ़ोटो, रेट नहीं। एक क्लिक में ZIP।
- WhatsApp पर बिल भेजो
- लिंक 30 दिन तक खुला
- पुराने बिल से भी

रोज़ का काम, पूरा।
बिलिंग
- ऑफ़लाइन POS — नेट गया, बिलिंग चालू
- बारकोड प्रिंट + स्कैन
- एस्टिमेट और GR उसी बिल में
- GST बिल एक क्लिक में
स्टॉक
- पीस + सेट
- ओपनिंग स्टॉक Excel से
- ट्रांसफ़र ब्लाइंड-रीकंसाइल के साथ
- डैमेज और स्टॉक ऑडिट
पार्टी और पैसा
- लेजर — एक क्लिक
- क्रेडिट लिमिट
- QR स्टेटमेंट — पार्टी UPI से दे
- पेंडिंग पेमेंट और सप्लायर बाक़ी
स्टाफ़
- रोल और परमिशन — स्क्रीन दर स्क्रीन
- सेल्समैन इंसेंटिव
- पुराना-माल स्कीम
- लॉगिन हिस्ट्री
GST और CA
- GST इनवॉइस — CGST/SGST/IGST ख़ुद
- GSTR-1 JSON + Excel
- ई-वे बिल की डिटेल बिल पर
- हर रिपोर्ट Excel में — CA के लिए
मालिक का कंट्रोल
- सीक्रेट स्क्रीन — अलग पासवर्ड
- कौन, कब लॉगिन हुआ
- क्लाउड बैकअप + पूरा डेटा एक्सपोर्ट
- ऑडिट ऐप — स्टाफ़ का स्टॉक ऑडिट
रात को चैन की नींद।
कौनसा माल पड़ा है, कौन कितना देगा, किस सेल्समैन ने कितना बेचा — सब एक स्क्रीन पर, सच के साथ। अंदाज़े की जगह नंबर, टेंशन की जगह कंट्रोल।
- आपका अलग डेटाबेस — किसी दूसरे बिज़नेस का आपके डेटा तक कोई रास्ता नहीं
- सीक्रेट स्क्रीन — असली फ़ाइनेंशियल तस्वीर अलग पासवर्ड के पीछे
- हर लॉगिन का रिकॉर्ड — कौन, कब, क्या किया
- क्लाउड बैकअप + पूरा एक्सपोर्ट — डेटा हमेशा आपका
तीन प्लान। एक मक़सद — बिज़नेस बढ़ाना।
उड़ान, शिखर, साम्राज्य — हर प्लान में पिछले का सब कुछ। उड़ान रिटेल दुकान के लिए सिर्फ़ बिलिंग + स्टॉक; पूरा एनालिटिक्स, GST और अकाउंटिंग शिखर से। साल का प्लान या लाइफ़टाइम लाइसेंस। सब रेट + 18% GST। ऑनबोर्डिंग फ़ीस नहीं।
Udaan
- For retail shops · 1 shop · 5 staff logins
- Billing + GST invoice + udhaar — works offline too
- Stock, purchase entry, barcode print
Shikhar
- Full analytics: dead stock, supplier ranking, salesman sale ÷ salary
- All GST returns + full accounting (TDS, BRS, Balance Sheet), CA login, Tally export
- Payroll + staff attendance, cheques, byaaj, sales order
- 2nd shop + blind stock transfer
- 10 staff logins
- Item photo gallery + design selection
- Stock audit app with photo upload
- WhatsApp bills with design photos
- Supplier login: suppliers see their designs & ledger
- Priority support — reply within 4 hours
Samrajya
- Unlimited shops
- Unlimited staff logins
- Agency login
- Agencies upload designs for their suppliers
- Agency payments & ledger in one place
- Dedicated relationship manager
- Setup help for every new shop
- Old data of every new shop moved in free
- Add shops any time — no extra charge
पूरी टेबल, ऐड-ऑन और बिलिंग के सवाल: /pricing
जो व्यापारी पूछते हैं
Tally एक्सपोर्ट है?
हाँ, शिखर और साम्राज्य में। CA के लिए Tally एक्सपोर्ट, GSTR-1 (JSON + Excel), और अपना CA लॉगिन भी। आप चाहें तो Tally CA के पास चलता रहे, दुकान ANANDA पर — दोनों साथ चल सकते हैं।
नेट गया तो?
POS ऑफ़लाइन बिलिंग करता रहता है। बिल डिवाइस पर सेव होते हैं और नेट आते ही ख़ुद सिंक हो जाते हैं।
डेटा कहाँ रहता है?
सिंगापुर के सिक्योर क्लाउड सर्वर पर — हर बिज़नेस का अलग डेटाबेस। किसी दूसरे व्यापारी का आपके डेटा तक कोई रास्ता ही नहीं। जब चाहें पूरा डेटा एक्सपोर्ट कर लें।
पुराना डेटा आएगा?
हाँ, फ़्री — ऑनबोर्डिंग फ़ीस नहीं। स्टॉक Excel से आता है, पार्टी और ओपनिंग बैलेंस हम चढ़ाते हैं। हर प्लान के साथ।
हार्डवेयर क्या चाहिए?
Chrome वाला कोई भी कंप्यूटर/लैपटॉप, काउंटर और स्टॉक ऑडिट के लिए फ़ोन या टैबलेट। कोई भी USB/Bluetooth बारकोड स्कैनर चलता है, लेबल ब्राउज़र से प्रिंट होते हैं।
सेटअप कितने दिन में?
डेमो अभी, एक क्लिक में। फ़्री ट्रायल का अपना अकाउंट साइनअप करते ही तुरंत चालू (Google + मोबाइल OTP)। पुराना डेटा शिफ़्ट करने का समय डेटा पर निर्भर है — WhatsApp पर डेटा दिखाओ, हम दिन बता देंगे।
ट्रायल ख़त्म होने पर क्या होता है?
सॉफ़्टवेयर व्यू-ओनली हो जाता है — लॉगिन, देखना और डेटा एक्सपोर्ट चलता रहता है। 30 दिन में कोई प्लान लो तो वहीं से आगे। प्लान नहीं लिया तो ट्रायल का डेटा ट्रायल ख़त्म होने के 30 दिन बाद डिलीट हो जाता है।
CA को क्या चाहिए?
GSTR-1 JSON (पोर्टल पर अपलोड) + Excel, Rule 46 वाला GST इनवॉइस गैप-फ़्री सीरीज़ के साथ, हर आइटम पर HSN, डे बुक, पार्टी और सप्लायर लेजर — सब Excel में।